---विज्ञापन---

Manthan Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में मायावती से गठबंधन पर क्या बोले यूपी के मंत्री असीम अरुण?

Manthan Uttar Pradesh: कनौज के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरुण ने कहा कि अपने 10 साल के सेवाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को जोड़ने का काम किया है। उनका कहना था कि आगामी लोकसभा चुनावों में विरोधी पार्टियों के पास कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्र नीति करती है।

असीम अरुण
---विज्ञापन---

Manthan Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने न्यूज 24 के ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि राज्य में अब बहुजन समाज पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक धीरे-धीरे खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में बहुत बड़ी संख्या में बसपा का मतदाता, उनके नेता और कार्यकर्ता बीजेपी से जुड़ चुके हैं।

जातिगत राजनीति नहीं चलेगी

आगे उन्होंने कहा कि अब राज्य में किसी पार्टी की जातिगत राजनीति नहीं चलेगी। लोग अब भाजपा के साथ आकर जुड़ रहे हैं। क्योंकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास की बात करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में यूपी में अपराध कम हुए हैं। सरकार ने तमाम विकास परियोजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया है। अब आने वाले समय में मोदी की गारंटी के तहत बचे सभी लोगों तक सरकार की सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2024 03:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola