Leo 2026 Horoscope

Video: सूर्य-शनि की अशुभ दृष्टि बिगाड़ेगी सिंह राशि वालों का खेल, जानें मार्च का राशिफल-उपाय

Leo 2026 Horoscope: साल 2026 का तीसरा महीना ‘मार्च’ कुछ राशियों के लोगों के लिए बढ़िया नहीं रहेगा, जिसमें सिंह राशि के जातक भी शामिल हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस महीने किन ग्रहों की अशुभ दृष्टि से सिंह राशि वालों का तनाव कम नहीं होगा.

Leo 2026 Horoscope: ग्रहों की दृष्टि से किसी भी व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है. जहां नवग्रहों की शुभ दृष्टि से व्यक्ति को लाभ होता है, वहीं अशुभ दृष्टि बने बनाए काम को बिगाड़ देती है. द्रिक पंचांग की मानें तो मार्च 2026 में सिंह राशि वालों को एक या दो नहीं, कई ग्रहों के अशुभ प्रभाव (दृष्टि) का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन
  • केतु ग्रह- पूरे महीने केतु के लग्न भाव में रहने के कारण आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव आएगा. साथ ही साझेदारी के काम और रिश्तों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
  • शनि ग्रह- पूरे महीने शनि के 8वें भाव में रहने से सेहत खराब हो सकती है. खासकर, पुराने रोगों के परेशान करने की संभावना है.
  • सूर्य ग्रह- 15 मार्च 2026 तक सूर्य महाराज आपकी कुंडली के 7वें भाव में रहेंगे, जिसके बाद 8वें भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में संबंधों में अहंकार के कारण टकराव होने की संभावना है.

अन्य ग्रहों के प्रभाव और उनसे बचने के लिए किए जाने वाले उपाय आप ऊपर दिए गए वीडियो में जान सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ