Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Manohar Lal Khattar Statement On JJP and New Government : हरियाणा में जेजेपी से भाजपा का गठबंधन टूट गया और नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए। कैसे टूटा गठबंधन और क्यों छोड़ी सीएम की कुर्सी? इसे लेकर मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया।
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा अगला प्लान हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करना है। जेजेपी से बातचीत के बाद भाजपा हाईकमान ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की परंपरा रही है कि हम नए चेहरे नेतृत्व को मौका देते हैं। इसी क्रम में यह फैसला लिया गया। विधायकों ने नायब सिंह को विधायक दल का नेता चुना। हाई कमान ने कहा कि मुझे जल्द ही कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मैं खुद कहा था कि नए नेतृत्व को लाना चाहिए। मैंने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.