हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से होगी बरकत, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर इच्छा

Remedy To Attract Money: क्या आप भी धन की कमी, खराब सेहत या गृह क्लेश से परेशान हैं? अगर हां, तो शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. यहां पर आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के विभिन्न उपायों की जानकारी मिल जाएगी.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Remedy To Attract Money: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, जिन्हें शास्त्रों में धन की देवी का स्थान दिया गया है. माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर या जिनके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वो पैसों की कमी, खराब सेहत, गृह कलेश और जीवन की तमाम समस्याओं से बचे रहते हैं. अगर आप भी महालक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं तो उनकी पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को कर सकते हैं.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अनार के दानों का भोग लगाएं और उनसे दरिद्रता को मिटाने के लिए प्रार्थना करें. पूजा के कुछ समय के बाद माता को चढ़ाया हुआ प्रसाद घर के हर सदस्य को खिलाएं. यदि आप नियमित रूप से ये उपाय करते हैं तो कुछ ही समय में आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही घरवालों की बुद्धि का विकास होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.

शुक्रवार के दिन के और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अन्य उपायों की जानकारी आपको इस वीडियो में मिल जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा? जानें सूतक काल और 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola