---विज्ञापन---

Video: चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan 2026 Niyam: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जिस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Feb 25, 2026 13:11
Share :
Credit- Meta AI

Chandra Grahan Niyam For Pregnant Ladies: अधिकतर लोग चंद्र ग्रहण को अशुभ मानते हैं, जिस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. खासकर, छोटे बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बड़े बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सोना नहीं चाहिए. साथ ही कैंची और चाकू का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा पेपर, फल, बाल या अन्य किसी भी चीज को काटने से बचें. अगर गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान रखती हैं तो वो और उनका शिशु दोनों चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे.

---विज्ञापन---

इसी के आगे पंडित जी बताते हैं कि ग्रहण काल के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए और चंद्र ग्रहण को देखने का थोड़ा सा भी प्रयास नहीं करना चाहिए.

अन्य नियमों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा? जानें सूतक काल और 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 25, 2026 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.