---विज्ञापन---

IPL 2025: जिसके लिए पानी की तरह बहाया पैसा, वही निकला ‘धोखेबाज’! LSG को लगा 27 करोड़ का चूना?

Rishabh Pant IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

Rishabh Pant
---विज्ञापन---

Rishabh Pant IPL 2025: मेगा ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को पाने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने पानी की तरह पैसा बहा डाला था, वही प्लेयर धोखेबाज निकला। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऋषभ पंत हैं। पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। पंत की खातिर लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे। हालांकि, पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

---विज्ञापन---

लखनऊ के कप्तान का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा है। 11 मैचों में पंत के बल्ले से सिर्फ 128 रन निकले हैं। पंत का हाल इस कदर बेहाल है कि वह इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पंत का सर्वाधिक स्कोर 63 रन रहा है। इस पारी को अगर छोड़ दें तो बाकी 10 इनिंग्स में विकेटकीपर बैटर ने महज 65 रन बनाए हैं। बल्ले के साथ-साथ पंत कप्तान के तौर पर भी बुरी तरह से फेल हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

First published on: May 05, 2025 10:12 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola