हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या रवीना टंडन ने किया कांग्रेस के लिए प्रचार? वायरल वीडियो का सच आया सामने

Lok Sabha Elections 2024: सात मई को देश में तीसरे चरण का मतदान है। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रवीना टंडन का कांग्रेस की सपोर्ट में वीडियो वायरल हो रहा है। कई अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। जांच में पता चला कि ये वीडियो पुराना है।

विज्ञापन
रवीना टंडन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन का कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंद सेकंड के इस वीडियो में वह किसी चुनावी रैली में नजर आ रही हैं, वह कांग्रेस के सपोर्ट में वोट देने के लिए लोगों से आग्रह करती हुईं सुनी जा सकती हैं।

2012 विधानसभा चुनाव का है वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया। लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई का पता लगया गया तो पता चला कि ये वीडियो को काफी पुराना है। जानकारी के अनुसार रवीना टंडन का यह वीडियो 2012 का है। बता दें 2012 में गुजरात में विधानसभा चुनाव थे। इस दौरान ही अभिनेत्री कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार के लिए वडोदरा पहुंची थीं। ये वीडियो उसी रोड शो का है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola