---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे पर 5 भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बंपर फायदा, आंकड़ों में आई जबरदस्त उछाल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत के 5 खिलाड़ियों को तगड़ा फायदा हुआ है। जबकि यशस्वी जायसवाल और करुण नायर को झटका लगा है।

---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। शुभमन गिल ने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड दौरे से पहले उनकी टेस्ट में औसत 35.05 की थी। लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद उनके औसत में उछाल आया। अब गिल की टेस्ट में 41.35 की औसत हो गई है। वहीं केएल राहुल की टेस्ट में औसत 33.57 थी। लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद उनकी 35.41 की औसत हो गई है। वहीं ऋषभ पंत भी 42.11 की औसत के साथ अब 44.50 की औसत पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा टेस्ट बैटिंग में 34.74 की औसत से 37.72 की औसत पर पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन टेस्ट बैटिंग में 42.54 की औसत से 44.23 की औसत पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और करुण नायर की टेस्ट बैटिंग औसत में गिरवाट आई है। जायसवाल 52.88 की औसत से 50. 20 की औसत पर पहुंच गए हैं, जबकि नायर टेस्ट बैटिंग में 62.33 की औसत के साथ साथ 41.35 की औसत पर पहुंच गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2025 10:30 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola