Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: इस तरह का नीलम पहनना बन सकता है बर्बादी का कारण, उम्र-परिवार और आर्थिक स्थिति पर होता है असर

Neelam Ratna: क्या आपने भी नीलम रत्न धारण कर रखा है या पहनने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो पहले यहां जान लें कि किस तरह के नीलम को पहनने से उम्र, इनकम और परिवार आदि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Mar 29, 2026 12:19
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

नीलम रत्न से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

नीलम रत्न शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए पहना जाता है, लेकिन यह परेशानियां बढ़ा भी सकता है।

जिस नीलम रत्न में सफेद रंग अधिक हो, वह परिवार और आमदनी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

जाल वाला नीलम पहनने से उम्र घटने की संभावना बढ़ सकती है और दरार वाला नीलम आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय सलाह

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने नीलम रत्न के विभिन्न प्रकारों और उनके संभावित नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया है।

Credit- AI Gemini

Neelam Ratna: जब व्यक्ति परेशान होता है तो वो धर्म की राह को चुनता है. जहां कुछ लोग देवी-देवताओं की सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं कई ज्योतिषीय उपायों को भी अपनाते हैं. कभी न कभी आपने देखा होगा कि कुछ लोग रत्न वाली अंगूठी पहनते हैं. माना जाता है कि रत्नों में अद्भुत शक्ति होती है, जिनके प्रभाव से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और भाग्य प्रबल होता है. शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए कई लोग नीलम रत्न पहनते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ये रत्न व्यक्ति की परेशानियों को कम करने की जगह बढ़ा भी सकता है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि जिस नीलम रत्न में सफेद रंग ज्यादा दिखाई देता है, उसे पहनने से परिवार और आमदनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है. वहीं, जिस नीलम में जाल बना होता है, उसे पहनने से उम्र के घटना की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा जिस नीलम पर दरार पड़ती हैं, उसे पहनने से आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

---विज्ञापन---

नीलम रत्न से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 29, 2026 12:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.