हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: कल वट सावित्री व्रत पर बना महासंयोग, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के महाउपाय

Kaalchakra News24 Today: देशभर में कल वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस बार वट सावित्री का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। चलिए जानते हैं वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महाउपाय के बारे में।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं अगर व्रत रखती हैं, तो उनके पति की उम्र बढ़ती है। इसके अलावा उन्हें सौभाग्यवती का वरदान मिलता है। साथ ही अकाल मृत्यु होने की संभावना भी कम हो जाती है। इस साल कल यानी 6 जून को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार वट सावित्री व्रत के दिन शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ महा उपाय करते हैं, तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको वट सावित्री व्रत के महा उपाय बताएंगे। अगर आप भी वट सावित्री के दिन व्रत रख रहे हैं, तो पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में किसका छूटेगा बीमारियों से पीछा और किसकी बिगड़ेगी सेहत? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola