हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 18 अक्टूबर तक कन्या राशि के धन-रोग भाव पर पड़ेगी गुरु की दृष्टि, जानें लाभ होगा या नुकसान?

साल 2025 में 14 मई से लेकर 18 अक्टूबर तक गुरु ग्रह कन्या राशि के जातकों के 10वें यानी धन और रोग के भाव में गोचर करेंगे। आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि इस दौरान गुरु गोचर से कन्या राशिवालों को लाभ होने की संभावना है या उन्हें तगड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
कन्या राशि राशिफल 2025

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बृहस्पति और देवगुरु बृहस्पति के नाम से जाना जाता है, जो ज्ञान, धर्म, शिक्षा, शादी, बच्चे और भाग्य के दाता हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलती है। हालांकि, जब-जब गुरु का गोचर होता है तो उसके कारण व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 14 मई 2025 को गुरु ग्रह ने गोचर किया है, जिसका प्रभाव कन्या राशि के दसवें भाव पर पड़ेगा। गुरु की दृष्टि कन्या राशि के धन और रोग भाव पर पड़ेगी, जिसके कारण उन्हें पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के काम में स्थिरता आएगी और कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी होगी।

इस दौरान विदेश से भी कई सुनहरे अवसर कन्या राशि के जातकों को प्राप्त होंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि 18 अक्टूबर 2025 से पहले कन्या राशि के जातकों की कुंडली में यात्रा के योग हैं या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, जानें कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola