---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, जानें कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?

अगले महीने जून माह में शुक्र देव दो बार नक्षत्र गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशिवालों को लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं 13 जून और 26 जून को किस समय शुक्र गोचर होगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के राशिफल और उपायों के बारे में पता चलेगा, जिनके जीवन में इस गोचर से खुशियों का वास होगा।

---विज्ञापन---

सांसारिक सुखों के दाता शुक्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो प्रेम, भोग-विलास, धन, ऐश्वर्य, कला, सौंदर्य और संगीत आदि के दाता भी हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से लेकर नक्षत्र गोचर के प्रभाव के कारण राशियों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अगले महीने जून में शुक्र देव दो बार नक्षत्र गोचर करेंगे।

सबसे पहले 13 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 21 मिनट पर शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 26 जून 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर शुक्र देव कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए जून में शुक्र का डबल गोचर लाभकारी रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

शुक्र देव की कृपा से मिथुन राशिवालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विवाहित जातक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही रिश्ते में पहले से अधिक प्यार और समझ बढ़ेगी। कड़ी मेहनत के बाद कारोबारियों की नई डील पक्की हो जाएगी, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

  • उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • सावधानी- अकेले यात्रा पर न जाएं।
  • लकी रंग- पर्पल

ये भी पढ़ें- Numerology: अटेंशन सीकर होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, दिखाते हैं खुद को परफेक्ट

---विज्ञापन---

सिंह राशि

जून का महीना सिंह राशिवालों के लिए हर दृष्टि से बढ़िया रहने वाला है। विवाहित जातकों के रिश्ते पहले से बेहतर और मजबूत होंगे। उम्मीद है कि आपके परिवार में नया सदस्य जुड़ सकता है। छात्रों को दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। आर्थिक दृष्टि से आने वाला महीना दुकानदार और नौकरीपेशा जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। एक तरफ जहां बोनस मिलेगा, वहीं पुराने निवेश से फायदा होना शुरू होगा।

  • उपाय- शुक्र देव को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- खानपान पर खास ध्यान दें।
  • लकी रंग- हरा

वृश्चिक राशि

मिथुन और सिंह के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को भी शुक्र गोचर से लाभ होने की संभावना है। शुक्र देव की कृपा से आपके जीवन में प्यार बढ़ेगा। सिंगल जातकों की जहां उनके सोलमेट से मुलाकात होगी, वहीं विवाहित जातक का रिश्ता एक कदम आगे बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को भी जल्द खुशखबरी मिलेगी। व्यापारियों की मुनाफे को बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। उम्मीद है कि नई डील से आपका व्यापार एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा।

---विज्ञापन---
  • उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
  • सावधानी- किसी से पैसे उधार न लें।
  • लकी रंग- पीला

ये भी पढ़ें- Video: 156 दिन तक इस राशि के लोगों के ऊपर मेहरबान रहेंगे गुरु देव, अचानक होगा तगड़ा फायदा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2025 09:43 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola