हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: अप्रवासी भारतीयों को वापस स्वदेश भेज देगा अमेरिका! किसने जताया ये डर?

Donald Trump: ट्रंप ने अपने हालिया चुनाव भाषणों में ये ऐलान किया है कि हम एक करोड़ बाहरी लोगों को अमेरिका से बाहर करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो इससे भारतीयों पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Donald Trump

Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati: जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपनी शंका जताई है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि ट्रंप इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में भारत का क्या हित हुआ था? उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें डर है कि कहीं ट्रंप शासन में अप्रवासी भारतीयों को वापस स्वदेश न भेज दिया जाए।

जगद्गुरु ने कहा कि निजी तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते कैसे भी हों, यह एक अलग बात है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पुराने कार्यकाल पर नजर डालें तो भारत के हित में उनका ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं दिखता है। जबकि ट्रंप ने तो अपने हालिया चुनाव भाषणों में ये ऐलान भी किया है कि हम एक करोड़ बाहरी लोगों को अमेरिका से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इससे भारतीयों पर भी असर पड़ेगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola