हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel Iran War: ईरान से टकराना क्यों नहीं आसान? सुपरपावर देश को भी है इन बातों का डर

Israel Iran War: ईरान और इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है। मगर क्या ईरान को हराना इतना आसान है? क्यों अमेरिका और इजरायल जैसे देश को भी कुछ बातों का डर है।

विज्ञापन

Israel Iran War: मध्य पूर्व में बसा देश ईरान से युद्ध करना आसान हो सकता है मगर उससे जीतना आसान नहीं है। जी हां, दरअसल, इसके पीछे कई कारण शामिल है। यह रणनीतिक रूप से आसान नहीं है। ईरान की सैन्य ताकत और भौगोलिक स्थिति उसे कई हद तक ताकतवर बनाती है। सैन्य ताकत की बात करें तो ईरान सीधे नहीं लड़ता है। उसके पास इराक, सीरिया, लेबनान और यमन में अपने प्रॉक्सी ग्रुप्स के जरिए जंग करता है। वहीं, भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो ईरान ब्रिटेन से लगभग 7 गुना बड़ा देश है। इसके पश्चिमी हिस्से में जैग्रोस पर्वत माला है, जो काफी हदक देश को सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं, दक्षिण के क्षेत्र में नुकीले पहाड़ों जैसी स्थिति है, जहां लैंडिंग करना मुश्किल है। वहीं, ईरान के मध्य में दो खतरनाक रेगिस्तान फैले हुए हैं, जिन्हें पार करना भी कठिन है। ये रेगिस्तान है दाश्त-ए-कवीर और दाश्त-ए-लूत, जो इतने गर्म हैं कि यहां टिक पाना तो दूर चलना भी मुश्किल है। इन्हें नो गो जोन भी कहा जाता है।

ईरान की समुद्री स्थिति?

ईरान की समुद्री स्थिति सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, रणनीतिक तौर पर। होर्मुज जलसंधि, एक ऐसी जगह, जो पूरी दुनिया के तेल और गैस की आवाजाही के लिए अहम है। यदि ईरान इस रूट पर प्रतिबंध लगाता है, तो नया संकट भी खड़ा हो सकता है। ईरान दुनिया का चौथा बड़ा तेल भंडार है और नेचुरल गैस का दूसरा सबसे बड़ा भंडार है।

ये भी पढ़ें- Israel Iran War: ‘क्या खामेनेई सरकार बदल सकती है?’ ईरान में हमले के बाद दिए बयान से फिर पलटे ट्रंप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola