T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और इजरायल के बीच जंग शुरू हो गई. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है. यहां मौजूद खिलाड़ियों को कोई समस्या नहीं है. हालांकि, टूर्नामेंट का आयोजन कर रही ICC को इस जंग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है. दरअसल, ईरान-इजरायल की जंग का असर पूरे मिडल ईस्ट पर पड़ा है. इसी वजह से हवाई यात्रा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. ऐसे में ICC के लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं.
ईरान-इजरायल जंग से ICC को होगा कितना नुकसान?
इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका समेत कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को दुबई के रास्ते भारत भेजना पसंद करते हैं. अमूमन इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है, लेकिन ईरान के हमले के बाद दुबई का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. ऐसे में कुछ टीमें के ट्रेवल प्लान पर इसका असर पड़ सकता है. वो समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे. ICC को भारत में ही उनके रुकने का इंतजाम करना होगा. इसके अलावा दुबई में ICC का ऑफिस है और कुछ कर्मचारी ट्रेवल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में ICC को उनका खर्च भी उठाना पड़ेगा. कुल मिलाकर ICC को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी! महामुकाबले में बैठना पड़ेगा बेंच पर?









