IPL Ticket Refund Policy: इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार फैंस को साल भर होता है. फैंस IPL मैच स्टेडियम में देखने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं. खिलाड़ी हमेशा ही पैसा वसूल मैच देते हैं. हालांकि, कई बार बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है. ऐसे में स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे लोगों का मजा किरकिरा हो जाता है. सभी के मन में यह सवाल है कि अगर IPL का मैच रद्द होता है, तो फैंस को रिफंड मिलता है या नहीं.
रद्द हुआ IPL मैच, तो मिलेगा रिफंड?
BCCI के नियमों के अनुसार अगर बिना गेंद डाले मैच रद्द हो जाता है, तो स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों को पूरा रिफंड मिलता है. हालांकि, कुछ फीस काटी जाती है. यह कहा जा सकता है कि 80-90% तक रिफंड फैंस को मिल जाता है. अगर दोनों टीमें 5-5 ओवर का मैच भी खेल लेती हैं, तो फैंस को कोई रिफंड नहीं मिलता है. हाल ही में KKR और PBKS का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों को पूरा रिफंड 7-10 दिन के अंदर मिल जाएगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- आज होगी IPL 2026 की सबसे बड़ी ‘जंग’, जसप्रीत बुमराह को जमकर धोएंगे वैभव सूर्यवंशी? पहली बार होगा आमना-सामना









