Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

RCB vs SRH: जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो हुआ वायरल

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला. जहां पर उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हुआ. मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन करके आरसीबी की टीम ने जीत दर्ज किया. विराट कोहली ने इस मुकाबले के साथ मैदान पर कमबैक किया.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 29, 2026 00:48
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का मुख्य संदर्भ

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 201 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

मैच के बाद का क्षण

मैच के बाद विराट कोहली ने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

virat kohli flying kiss to anushka sharma

RCB vs SRH: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बल्लेबाजी पिच पर टीम को लक्ष्य का पीछा करने का मौका मिल गया. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 201 रन बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले के साथ किंग विराट कोहली ने कमबैक किया. मैच खत्म होने के बाद किंग कोहली ने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किया. जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है.  

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. जिसके बाद एक बार फिर से विराट कोहली ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. किंग कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के और इतने ही चौके जड़े. कोहली अंत तक आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. मैच खत्म होने के बाद जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे. उस समय उन्होंने स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया. जिसके बाद मुस्कुराते हुए अनुष्का ने भी इसका जवाब दिया. सोशल मीडिया पर उसके बाद से ही इस कपल की तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PSL 2026: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दम पर मुल्तान सुल्तान्स को मिली बड़ी जीत, इस्लामाबाद बुरी तरह से हारी 

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: विराट-पडिक्कल के तूफान में उड़ी SRH, पहले मैच में RCB की एकतरफा जीत

First published on: Mar 29, 2026 12:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.