Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026: जीत के बावजूद क्यों नाराज हुआ RCB का स्टार बल्लेबाज? कोच ने अनोखे अंदाज में मनाया

Phil Salt-Dinesh Karthik Banter: आईपीएल 2026 में RCB ने SRH को 5 विकेट से हराया. फिल साल्ट का कैच इसी बीच काफी चर्चा का विषय बना. जीत के बावजूद साल्ट RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक से थोड़े नाराज नजर आए. कोच ने उन्हें अनोखे अंदाज में जवाब दिया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Mar 29, 2026 21:55
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य प्रसंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया।

फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर ईशान किशन का एक हाथ से कैच पकड़ा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट था।

दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें फिल साल्ट शामिल नहीं थे, जिससे साल्ट ने मज़ाकिया अंदाज में नाराजगी जताई।

परिणाम

दिनेश कार्तिक ने फिल साल्ट को उनके कैच का एक मजेदार AI वीडियो पोस्ट करके जवाब दिया, जिससे साल्ट खुश हो गए।

क्यों नाराज हुए फिल साल्ट?

Phil Salt-Dinesh Karthik: आईपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से पराजित किया. SRH ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसी दौरान कप्तान ईशान किशन 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने इसके बाद बड़ा शॉट लगाया और ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी. हालांकि, बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट ने एक हाथ से कैच पकड़ा. इस विकेट ने मैच RCB के पक्ष में कर दिया. अब साल्ट जीत के बावजूद एक खास वजह से अपने कोच दिनेश कार्तिक से नाराज दिखाई दिए.

क्यों नाराज हुए फिल साल्ट?

RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने जीत के बाद कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें विराट कोहली, जैकब डफी और देवदत्त पडिक्कल नजर आ रहे थे. साल्ट ने मजाकिया अंदाज में नाराजगी जताई कि बेहतरीन कैच पकड़ने के बावजूद उनकी फोटो नहीं लगाई गई. दिनेश कार्तिक ने इसके बाद अनोखे अंदाज में फिल साल्ट को जवाब दिया और उनके कैच की एक मजेदार AI वीडियो पोस्ट की. इसके बाद फिल साल्ट खुश हो गए. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: एमएस धोनी के बाद अब ये स्टार बल्लेबाज भी हुआ पहले मैच से बाहर, CSK ने दी फैंस को बुरी खबर

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 09:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.