Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

LSG vs DC: ऋषभ पंत OUT या Not Out? एक गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे, लेकिन सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंत को बिना गलती के पवेलियन लौटना पड़ा.

Author Edited By : Sanjeet
| Updated: Apr 1, 2026 22:08
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का संदर्भ

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला खेला जा रहा है।

यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच है।

LSG के कप्तान ऋषभ पंत 7 रन बनाकर रन आउट हो गए।

पंत के रन आउट का विवरण

पंत तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए जब मुकेश कुमार की गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगी और वह क्रीज से बाहर थे।

Rishabh Pant

LSG vs DC IPL 2026, Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं और यह दोनों ही टीमों का इस सीजन में पहला मैच है. वहीं, इस मैच में ओपनिंग करने उतरे LSG के कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. पंत सिर्फ 7 रन बनाकर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. इसमें उनकी कोई गलती भी नहीं थी. वहीं, पंत के रन आउट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

दरअसल, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ये अजीब घटना हुई. मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे और मिचेल मार्श ने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला. मुकेश ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी. उस वक्त पंत क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे और उनके पास वापस लौटने का कोई मौका ही नहीं था. बस यहीं उनका काम तमाम हो गया और उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने थर्ड अंपायर के फैसला का भी इंतजार नहीं किया. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 49 दिनों में 5 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 4 अलग-अलग देशों का करेगी दौरा

---विज्ञापन---
First published on: Apr 01, 2026 10:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.