Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11, स्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम भी कमबैक करने का प्रयास कर रही है. पिछला सीजन इस फ्रेंचाइजी का भी बहुत ज्यादा खराब गया था. ऐसे में कप्तान रियान पराग पर भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. अब पूर्व भारतीय सेलेक्टर ने इस फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11 चुनी है.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 25, 2026 00:21
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

राजस्थान रॉयल्स टीम में संभावित बदलाव

राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के जाने के बाद बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है.

रियान पराग को टीम की कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पूर्व चीफ सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है.

संभावित प्लेइंग 11 की मुख्य बातें

संभावित प्लेइंग 11 में एडम मिल्ने जैसे खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है और इसमें 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 4 युवा हैं.

IPL 2026 Rajasthan Royals

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. संजू सैमसन के जाने के बाद रियान पराग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. पराग की कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन कुछ मुकाबलों में कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में टीम इस बार बड़े बदलाव की सोच रही है. भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर और खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने अब राजस्थान रॉयल्स टीम की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें उन्होंने एडम मिल्ने जैसे स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है. 

यहां पर देखें राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा. इंपैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे.  

---विज्ञापन---

कप्तान रियान पराग इस सीजन में नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं इस बार फ्रेंचाइजी लोअर ऑर्डर में 2 विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा करने वाली है. शिमरॉन हेटमायर नंबर 4 पर तो वहीं डोनोवन फरेरा नंबर 6 पर खेल सकते हैं. टॉप 7 में पांच भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें से 4 खिलाड़ी तो युवा हैं. रवींद्र जडेजा इस प्लेइंग 11 को बहुत अच्छा बैलेंस दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 शुरू होने से पहले बिक गई RCB! बिरला सहित 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा

---विज्ञापन---

इस बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR की टीम ने रिंकू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुई भविष्य की तैयारी

First published on: Mar 25, 2026 12:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.