Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 में अब तहलका मचाने को तैयार है जम्मू और कश्मीर का ये सितारा, मुश्किल रहा है अब तक का सफर

IPL 2026: जम्मू और कश्मीर की टीम ने हाल में ही रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला जीत इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद से ही जम्मू और कश्मीर के कई खिलाड़ी चर्चा में आ गए हैं. इन खिलाड़ियों में एक स्टार पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. आईपीएल 2026 में ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाला है.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 2, 2026 18:27
Share :
auqib nabi

IPL 2026: जम्मू और कश्मीर टीम के लिए सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए आकिब नबी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है. इस खिलाड़ी ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करके सभी को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. नबी को जिसके कारण ही आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.40 करोड़ में खरीदा था. अब घरेलू सत्र खत्म होने के बाद आकिब नबी जल्द ही दिल्ली की टीम के साथ जुड़ सकते हैं. अगर इस सीजन उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वो टीम इंडिया से बहुत दूर नहीं है. 

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं आकिब नबी 

सिर्फ रणजी ट्रॉफी 2025-26 में ही आकिब नबी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. इसके अलावा नबी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. पिछले साल भी उनका घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है. नबी जरुरत पड़ने पर बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम आकिब को शुरुआत से ही प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है. अगर नबी का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा रहा, तो वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 रन बनाते ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जोस बटलर, रच देंगे इतिहास

आकिब नबी के जीवन के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले क्यों अंपायर बन गए MS Dhoni? मस्ती करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल

First published on: Mar 02, 2026 06:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.