IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था. इस मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस टारगेट को केवल 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इसी के साथ सनराइजर्स के गेंदबाजों पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो रहा है. इस शर्मनाक हार के बाद ईशान किशन की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है.
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुरुआत के 3-4 ओवरों में गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया. आगे वो कहते हैं कि “सच कहूं तो इसमें मुझे बहुत मजा आया. आप जानते हैं कि मैंने हर एक पल को एंजॉय किया. ये आईपीएल है इसलिए कभी-कभी घबराहट तो होती है लेकिन एक टीम के तौर पर हम इसमें और बेहतर होते जाएंगे. ऐसे में अगर हम आगे वाले मैचों में जीतते हैं तो हमारे लिए आगे बढ़ना आसान होगा.”
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR vs MI मैच में मुंबई दे सकती है इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका, अफगानी स्टार की खुलेगी किस्मत!









