IPL 2026: KKR vs MI मैच में मुंबई दे सकती है इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका, अफगानी स्टार की खुलेगी किस्मत!

IPL 2026 KKR vs MI: कोलकता के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकती है. इस लिस्ट में एक अफगानी खिलाड़ी का नाम भी शामिल है, जो कि टीम के लिए डेब्यू कर सकता है.

jacket - 2026-03-29T164749.039
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई की टीम 5 बार की चैंपियन है तो वहीं कोलकाता की टीम 3 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथ में है. इस बार टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. केकेआर के खिलाफ पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.

विज्ञापन

वानखेड़े में होगा मैच

वानखेड़े में होगा मैच2 / 6

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक3 / 6

मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक का पहला मैच खेलना पूरी तरह से पक्का नजर आ रहा है. मुंबई की टीम ने उनको ऑक्शन में 1 करोड़ के प्राइज पर खरीदा था. वो अब तक टूर्नामेंट में 6 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं.

शेरफेन रदरफोर्ड

शेरफेन रदरफोर्ड4 / 6

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड इन दिनों कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस बार मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में उनको मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. रदरफोर्ड ने टीम के लिए इस सीजन गेंद और बल्ले से धमाल मचाते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर5 / 6

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2025 के ऑक्शन में 4.80 करोड़ में खरीदा था. इस बार अभी तक मिचेल सैंटनर टीम के साथ नहीं जुड़े हैं तो ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में अल्लाह गजनफर को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मौका मिल सकता है.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट6 / 6

धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का कोलकाता के खिलाफ मैच में खेलना लगभग तय है. उन्होंने अब तक टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले अब तक 120 मैचों में 143 विकेट चटकाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन