---विज्ञापन---

क्या खत्म हो गया इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? ODI और T20I दोनों टीम से हुए बाहर

Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज के लिए बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. हालांकि, 5 ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें वनडे या टी20 दोनों में किसी टीम में जगह नहीं मिली है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन

बीसीसीआई ने 27 सितंबर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है।

मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और रजत पाटीदार को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह नहीं मिली है।

एशियाई खेलों के कारण कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद इन अनुभवी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया।

चयनित खिलाड़ियों और बाहर हुए खिलाड़ियों पर प्रभाव

मोहम्मद शमी की जगह मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को प्राथमिकता दी गई, जबकि ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में चुना गया।

वेस्टइंडीज सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका (PIC Credit- ANI)
---विज्ञापन---

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 27 सितंबर शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, तो वहीं इस ऐलान के बाद 5 अनुभवी खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. इन खिलाड़ियों को वनडे या टी20 दोनों में किसी टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि एशियन गेम्स में कुछ अहम खिलाड़ियों के व्यस्त होने से उनके पास वापसी का अच्छा मौका माना जा रहा था. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से शमी टीम से बाहर चल रहे हैं. फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में भी उन्हें मौका नहीं मिला है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताया गया है.

वहीं, ऋषभ पंत को भी टीम में जगह नहीं मिली है. वनडे टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल को जगह मिली है. ऐसे में पंत की टीम में स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्रुणाल पांड्या भी चयनकर्ताओं की नजरों से दूर रहे. इनके अलावा, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे या टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. युवा गेंदबाजों को मौका मिलने से उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. वहीं, रजत पाटीदार भी टीम में जगह नहीं बना सके. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या इन पांचों खिलाड़ियों की टीम इंडिया में कभी वापसी होगी, या फिर उनका इंटरनेशनल करियर अंतिम दौर में पहुंच चुका है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: तीसरे टी20 में रोहित के अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ देंगे अभिषेक शर्मा! एक सिक्स मारकर रच सकते हैं इतिहास

First published on: Sep 17, 2026 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola