---विज्ञापन---

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

IND vs PAK: टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में जीत हासिल करते हुए एक महा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया की ये जीत कई मायनों में खास रही. टीम इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर काबिज हो गई है.

Author Written By: Nikhil | Updated: Feb 16, 2026 18:20
Share :

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने जीत का रास्ता तैयार किया. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. इसके दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा. पाक टीम 188 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई और टीम इंडिया ने 61 रनों से मैच अपने नाम किया. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने 2 बड़े महारिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.

टीम इंडिया आईसीसी इवेंट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. टीम ने साल 2024 टी20 विश्व कप से लेकर अब तक 16 मैचों में लगातार जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 से 2007 के बीच में 15 लगातार आईसीसी टूर्नामेंट के मैच जीते थे. इसी के साथ टीम इंडिया एक टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली टीम भी हन गई है. पाकिस्तान को टीम 8 बार पराजित कर चुकी है. 

---विज्ञापन---

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: सुपर 8 में इन 3 टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया! एक पहले भी तोड़ चुकी है ट्रॉफी जीत का सपना

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2026 05:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.