IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होने वाला है. इस बड़े मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. टीम इंडिया लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य से उतरने वाली है. हालांकि, न्यूजीलैंड टीम को हल्के में लेना टीम इंडिया पर भारी पड़ सकता है. कीवी टीम के कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया को उन खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है.
फाइनल में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाएंगे ये 5 कीवी खिलाड़ी!
न्यूजीलैंड टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट इस समय तगड़ी फॉर्म में हैं. दोनों लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों को उनसे संभलकर रहने की सख्त जरूरत है. इसके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर भी बेहतरीन फॉर्म में हैं. वो बल्ले और गेंद, दोनों से धमाल मचा रहे हैं. टीम इंडिया को उनके लिए भी स्पेशल प्लान बनाना होगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को मिला ‘गुरुमंत्र’, भारतीय दिग्गज की सलाह के बाद होगी चौके-छक्कों की बारिश!









