IND vs NZ, Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच होने जा रहा है. इस धमाकेदार मुकाबले पर फैंस की नजर टिकी हुई है. 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल होने जा रहा है. टीम इंडिया लगातार दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के करीब है. वो इतिहास रचने का ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहेंगे. टीम इंडिया की जीत कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है. अगर वो फ्लॉप हुए, तो भारत की टेंशन बढ़ जाएगी.
किन खिलाड़ियों को मचाना होगा धमाल?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रन बनाना बहुत जरुरी है. अब तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और फाइनल में उनके पास अपनी किस्मत बदलने का मौका है. इसके अलावा ईशान किशन पर भी नजरें रहेंगी. वो टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वो अब फाइनल में भी बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. दो और नाम जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ फाइनल से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के 5 बड़े बयान, मिचेल सैंटनर की बोलती की बंद!









