हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

घरेलू क्रिकेट में धमाके के बाद IPL 2025 में दिखाया बल्ले से दम, फिर भी क्यों हुई श्रेयस अय्यर की अनदेखी?

Team India ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला। आइए इसकी वजह जानते हैं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया। इस टीम में आठ साल बाद करुण नायर की वापसी हुई, साथ ही साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली। हालांकि सबसे बड़ी चर्चा श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने की रही, जिनके टीम में शामिल होने की उम्मीद थी।

उनके टीम में नहीं चुने जाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन रहा था, जहां उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दम दिखाते हुए 17 मैचों में 604 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने 11 साल बाद फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी।

हालांकि टीम को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में छह रनों से हार झेलनी पड़ी। उनको लेकर कई लोगों का मानना है कि शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी तकनीकी खामियों की वजह से उन्हें मौका नहीं मिला है, साथ ही यह भी खबर है कि उनके हेड कोच गौतम गंभीर संग रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola