Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी को आया इस देश से खेलने का ऑफर, इस क्रिकेट बोर्ड के पोस्ट ने मचा दी हलचल

IPL 2026: आईपीएल के टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए वैभव ने तूफानी पारी खेली है. वैभव के प्रदर्शन को देख दूसरे देश के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खेलने का ऑफर आया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट ने खलबली मचा दी है.

Author Written By: Nikhil | Updated: Mar 31, 2026 16:31
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य विवरण

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 गेंदों में 52 रन बनाए।

उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 305 रहा।

आइसलैंड क्रिकेट ने वैभव को अपने देश के लिए खेलने का प्रस्ताव दिया है यदि उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिलता है।

अतिरिक्त जानकारी

आइसलैंड क्रिकेट के अनुसार, वैभव 4 साल की योग्यता अवधि पूरी करने के बाद भी युवा रहेंगे।

आईपीएल के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक पारी खेली है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 4 चौके तो वहीं 5 जबरदस्त छक्के भी जड़े थे और उनका स्ट्राइक रेट 305 का रहा था. बीते एक साल में उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है. इसी के साथ उनको अब दूसरे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उनके देश के लिए क्रिकेट खेलने का ऑफर आया है. आइसलैंड क्रिकेट की तरफ से उनको लेकर एक पोस्ट किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा, “अगर टीम इंडिया उनको मौका नहीं देती है तो वैभव यहां क्रिकेटर बनने के लिए 4 साल की योग्यता अवधि पूरा कर सकते हैं और तब भी वो युवा ही होंगे.”

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें….

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR की टीम से कब जुड़ेंगे मथीशा पथिराना, कोच ने खुद दिया जवाब

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.