ICC statement on T20 World Cup 2026: ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. 28 फरवरी से इस जंग का आगाज हुआ था, जिसके बाद दुनिया पर इसका असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी ने मध्य पूर्व में तनाव को देखते हुए अपना बयान जारी किया है. आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा “हमारे आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और भलाई आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने अपनी यात्रा, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमों को पहले ही सक्रिय कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि सभी हितधारक न्यूनतम व्यवधान के साथ सुरक्षित रूप से अपने घर लौट सकें”
ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच फंस गया बांग्लादेशी खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
आईसीसी का मानना है कि मध्य पूर्व में तनाव से आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 में सीधा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन खिलाड़ियों को ट्रैवल करने में दिक्कत आ सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.









