Haryana Election Result 2024

Video: Haryana में कैसे पिछड़ गई Congress? Rajeev Ranjan से समझिए

Video: बीते दिन हरियाणा असेंबली इलेक्शन के नतीजों का ऐलान हुआ। हरियाणा में कांग्रेस BJP से पिछड़ गई, लेकिन शुरुआत में कांग्रेस की जीत होती दिख रही थी। काउंटिंग के बढ़ते राउंड के साथ BJP कांग्रेस से आगे निकल गई।

Video: 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा इलेक्शन 2024 के नतीजों का ऐलान हुआ। हरियाणा में इस बार भी बीजेपी ने बाजी मारी। इस बार बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो उसको 37 सीटें मिली। हालांकि, रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल से एकदम उलट आए।

विज्ञापन

मतगणना की शुरुआत में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की उम्मीदें लगाई जाने लगी थीं। रुझानों को देखते हुए कुछ जगह पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। काउंटिंग के कुछ समय बाद ही कांग्रेस बीजेपी से पीछे होती दिखने लगी। हालांकि हरियाणा में कई सीटों पर दोनों पार्टियों का मुकाबला कड़ा रहा। 90 सीटों में 13 ऐसी थीं जहां पर 2 फीसदी से कम अंतर रहा। इस वीडियो में समझिए हरियाणा में कांग्रेस BJP से कैसे पिछड़ गई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ