हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बृहस्पति के कारण इस राशि के लोगों का अटकेगा काम, विरोधी करेंगे परेशान!

अप्रैल माह में बृहस्पति के कारण किसी एक राशि के जातकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उस राशि के मासिक राशिफल के बारे में, जिसके जातकों को अगले महीने विरोधियों के कारण तकलीफ होने वाली है।

विज्ञापन
तुला राशि का मासिक राशिफल

2025 का तीसरा महीना मार्च चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही अप्रैल का आरंभ हो जाएगा। अगले महीने अप्रैल में सूर्य, गुरु और बुध आदि कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत और संबंध पर पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में बृहस्पति के कारण तुला राशि के जातकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बृहस्पति के कारण महत्वपूर्ण कामों में रुकावटें आएंगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में विरोधी आपको परेशान भी कर सकते हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा किसी से भी बहस न करें।

हालांकि महीने के अंत में तुला राशि के जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के अलावा कारोबारियों को भी अगले महीने लाभ होने की संभावना है। मंगल की कृपा से कारोबार में सफलता मिल सकती है। नए संपर्क बनेंगे और नई साझेदारियां होंगी, जिनसे तुला राशि के लोगों को फायदा होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि कारोबारियों के लिए अप्रैल माह में यात्राएं करना शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: 28 या 29 मार्च कब है शनि अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola