Ekadashi Astro Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए एकादशी के व्रत का खास महत्व है, जो साल में 24 बार रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है. ये सभी 24 व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं. जहां कुछ लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, वहीं कई लोग फलाहार व एक समय पर भोजन भी करते हैं. यदि आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं तो उस दिन भूलकर भी चावल न खाएं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए. यदि कोई व्यक्ति इस दिन चावल खाता है तो उसे पाप लगता है. साथ ही व्रत खंडित हो जाता है. इसके अलावा चंद्र दोष भी लगता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि साल की 24 एकादशी पर चावल खाना क्यों वर्जित है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









