Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने एक बार फिर बड़कागांव सीट से अंबा प्रसाद को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि कौन हैं अंबा प्रसाद?
साल 2019 में अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची थीं। वह तब पहली बार विधायक बनी थीं। वह फिर चुनावी मैदान में गर्दा उड़ाने के लिए उतरी हैं। अंबा प्रसाद झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की बेटी हैं और उन्होंने 2019 के चुनाव में जीत हासिल करने के साथ एक रिकॉर्ड भी बनाया था। अंबा प्रसाद ने सबसे कम उम्र में झारखंड विधानसभा की सदस्य बनने का इतिहास रचा था। माता-पिता के जेल जाने के कारण उन्हें दिल्ली से झारखंड लौटना पड़ा था। वो दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.