हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तीन बच्चे होने के बावजूद Sanjay Dutt रह गए हैं अकेले, जन्मदिन पर वायरल हुआ अनसीन वीडियो

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज 65 साल के हो गए हैं। संजय का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। संजय के तीन बच्चे हैं लेकिन फिर भी वो अपने परिवार से अलग ही रहते हैं। आखिर वो क्या वजह है कि संजय परिवार होने के बावजूद जिंदगी में अकेले पड़ गए हैं, इस रिपोर्ट में देखिए।

विज्ञापन
Sanjay Dutt Lives Alone in Mumbai

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड के खलनायक संजू बाबा यानी संजय दत्त आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। संजय दत्त आज 65 साल के हो गए हैं। इस मौके पर संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय दत्त म्यूजिक जॉकी बन गए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने पापा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। 3 बच्चों के पिता होने के बावजूद संजय दत्त को सभी दिल के टुकड़ों से ही अलग रहना पड़ता है। आखिर कहां रहते हैं संजय दत्त के तीनों बच्चे इस रिपोर्ट में जानिए।

संजय दत्त अपने तीनों बच्चों के लिए किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं। बेशक उन्हें बॉलीवुड में खलनायक या संजू बाबा बोला जाता हो लेकिन तीनों बच्चे उन्हें अपनी कहानी का हीरो ही मानते हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद संजय दत्त अपने तीनों बच्चों और परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बड़ी बेटी त्रिशाला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो म्यूजिक जॉकी बने हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन बच्चे और पत्नी मान्यता के होने के बावजूद संजय मुंबई में अकेले रहते हैं।

त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वो बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ न्यूयॉर्क में रहती हैं। बीच-बीच में वो पिता संजय दत्त से आकर मिलती हैं। अगले महीने 36 साल की होने जा रहीं त्रिशाला का अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। वहीं संजय के दो जुड़वा बच्चे शहरान और इकरा अपनी पढ़ाई की वजह से पिता से दूर रहते हैं। मान्यता अपने दोनों बच्चों शहरान और इकरा के साथ दुबई में रहती हैं। संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दोनों बच्चों को दुबई भेजने का कोई प्लान नहीं था लेकिन कोविड के चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया। बीते दिनों संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारत की अर्शिया शर्मा ने ‘America’s Got Talent’ में रचा था इतिहास, शो के जज पर अब दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola