भारत की अर्शिया शर्मा ने 'America's Got Talent' में रचा था इतिहास, शो के जज पर अब दिया बड़ा बयान

Arshiya Sharma on going to America’s Got Talent: ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में भारत का नाम रोशन करने वालीं अर्शिया शर्मा ने अब शो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंटरव्यू में बहुत सारी बातें की हैं। किस तरह से अर्शिया अपने स्कूल, शो और अपने डांस को मैनेज कर रही हैं, उन्होंने इंटरव्यू में बताया।

Arshiya Sharma on going to America's Got Talent

Arshiya Sharma on going to America's Got Talent

Arshiya Sharma on going to America’s Got Talent: एक्टर-डांसर अर्शिया शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और फिलहाल शो ‘मंगल लक्ष्मी’ में वो नजर आ रही हैं। लेकिन डांस उनका पहला प्यार है, इसलिए 13 वर्षीय अर्शिया ने रियलिटी शो की दुनिया में एक बार फिर वापसी की लेकिन इस बार ग्लोबल लेवल पर ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के साथ। पिछले महीने उनका ऑडिशन परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद अब अर्शिया एक बार फिर अगले राउंड के लिए अमेरिका लौटने वाली हैं।

विज्ञापन

अर्शिया ने शो को लेकर दिया बयान

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब अर्शिया शर्मा से उनके ऑडिशन परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘जब मैं पहली बार स्टेज पर गई, तो वो मेरे लिए एक गर्व का पल था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैं एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by America’s Got Talent – AGT (@agt)

अर्शिया ने जज साइमन कॉवेल पर की बात

आपको बता दें अर्शिया ने अपने डांस से सभी को इंप्रेस किया था। उनके हॉरर डांस एक्ट से शो के जज साइमन कॉवेल भी काफी प्रभावित हुए थे। साइमन कॉवेल अर्शिया की परफॉर्मेंस को देखने के बाद काफी डर गए थे। इसी को लेकर अर्शिया ने इंटरव्यू में बात की। उन्होंने कहा ‘मैं उनकी चीखें सुन सकती थी। लोग सोचते हैं कि साइमन सर बहुत सख्त हैं और सभी उनसे डरते हैं, इसलिए जब मेरी परफॉर्मेंस देखकर वो डरे तो मेरे लिए वो बहुत बड़ी उपलब्धि थी। जजों ने मुझे स्टैंडिंग ओवेशन दिया, और ये अविश्वसनीय था। साइमन सर ने मुझसे कहा कि मेरी परफॉर्मेंस के ऑन एयर होने के बाद सभी मेरे बारे में बात करेंगे, और ऐसा ही देखने को मिला। मैंने देखा कि लोग मेरे बारे में दुनिया भर में बात कर रहे थे। जजों को उम्मीद नहीं थी कि एक छोटी लड़की उन्हें इस तरह से डरा सकती है।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshiya Sharma (@thearshiyasharma)

स्कूल-पढ़ाई को लेकर बोलीं अर्शिया शर्मा

फिलहाल अर्शिया शर्मा का शो वर्तमान में ऑन एयर है और इसी के साथ उनके ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के भी रिहर्सल चल रहे हैं। उनका शेड्यूल काफी व्यस्त हो जाता है, लेकिन वो हमेशा अपने सीन के बीच में समय निकालकर पढ़ाई करती हैं। स्कूल से अक्सर अनुपस्थित रहने के चलते उन्हें उनके क्लासमेट्स ईद का चांद कहते हैं।

विज्ञापन

अर्शिया ने कहा- ‘मेरे सहपाठी मुझे ‘ईद का चाँद’ कहते हैं। जब भी मैं स्कूल जाती हूं, वो सब मुझसे पूछते हैं, तू अब भी स्कूल में है? हमें लगा था तू चली गई। हालांकि, मेरे शिक्षक और प्रिंसिपल मेरे ऑन-स्क्रीन काम के बारे में बात करते हैं। कुछ तो मुझसे कहते हैं कि मैं दूसरे छात्रों को भी प्रेरित करूं ताकि वो भी मेरे जैसे मेहनत करें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ