
Video: बिहार में कन्हैया कुमार की एंट्री से क्यों नाराज हुए लालू प्रसाद यादव?
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गर्माई हुई है। कांग्रेस ने 16 मार्च से बिहार में अपनी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा को शुरू किया है। यह यात्रा छात्र राजनीति से चर्चा में आए कन्हैया कुमार की अगुआई में निकाली जा रही है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कन्हैया कुमार को बिहार की राजनीति में सक्रिय किया है। उनके फैसले के बाद लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव नाराज बताए जा रहे हैं। बिहार के कई कांग्रेस नेता भी ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस किसी की बी टीम बनने के बजाय ए टीम बनकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
हाल ही में कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का बयान सामने आया था। इसके बाद पटना से दिल्ली तक की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। अल्लावरु को राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है। वहीं, बिहार कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के लालू से अच्छे संबंध माने जाते हैं। कन्हैया कुमार की बिहार एंट्री को लेकर राजनीति क्यों गर्माई हुई है? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: