
रवि किशन का चेहरा कैसे पड़ा काला? सांसद ने बताई सच्चाई, देखें Video
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Ravi Kishan Statement : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए के संसदीय दल की बैठक में पहुंचे भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने News24 से खास बातचीत की और बताया कि उनका चेहरा कैसे काला पड़ गया। उन्होंने कहा कि ये अग्नि थी, धर्म युद्ध के साथ झूठ का युद्ध चल रहा था। विरोधियों का एक जहर था। संविधान के विरुद्ध झूठ फैलाए, खटाखट का झूठ फैलाए। युद्ध था, इसलिए थोड़ा झुलसे, लेकिन फिर विजेता के रूप में आ गए। गोरखपुर मंडल में झूठ के जहर को फैलने नहीं दिया गया। वो और उनके कार्यकर्ता सुरक्षा कवच की तरह खड़े रहें। जो सीटें यहां-वहां गई हैं, फिर उनको लेकर आएंगे। उन्होंने राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि उनको बोलने दीजिए, पांच साल तक शांतिपूर्वक सरकार चलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: