third wave coffee
विज्ञापन

Video: कॉफी शॉप के वॉशरूम में हिडन कैमरा, 2 घंटे से हो रही थी रिकॉर्डिंग

पुलिस के अनुसार कैमरा फ्लाइट मोड पर था, जिससे कॉल या मैसेज आने पर किसी तरह की आवाज न आए। कैफे प्रशासन ने आरोपी स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है।

Bengaluru coffee shop hidden camera recording: बेंगलुरु के एक कॉफी शॉप में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव कॉफी शॉप के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा मिला है। इस मामले में पुलिस ने कॉफी शॉप के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

टॉयलेट सीट के सामने लगा था कैमरा

पुलिस के अनुसार कॉफी पीने आई एक महिला के दोस्त ने इस मामले में शिकायत की। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वॉशरूम में टॉयलेट सीट के सामने रखे डस्टबिन में मोबाइल फोन लगा था और उसकी रिकॉर्डिंग चालू थी। जांच में पता चला कि ये रिकॉर्डिंग बीते 2 घंटे से हो रही थी, जिसमें शॉप में आने वाली महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो थी।

Advertisment

कैफे प्रशासन ने जताया खेद

पुलिस के अनुसार कैमरा फ्लाइट मोड पर था, जिससे कॉल या मैसेज आने पर किसी तरह की आवाज न आए। कैफे प्रशासन ने आरोपी स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है और सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना पर अपने ग्राहकों से माफी मांगी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ