हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: क्या 20 साल पहले की तरह ही बदला ले रहा भेड़िया? क्या है खौफनाक कहानी? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

UP Bahraich Bhediya Terror : यूपी के बहराइच में भेड़ियों का खौफ है। लोग न दिन में घरों से बाहर निकल पा रहे हैं और न ही रात में सो पा रहे हैं। वन विभाग भी भेड़ियों को नहीं पकड़ पा रहा है। इस बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या 20 साल पुरानी दुश्मनी का बदला लेना आया है भेड़िया।

विज्ञापन
क्या आया भेड़िया?

Bahraich Bhediya Attack : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भेड़ियों ने अबतक बच्चों समेत 10 लोगों को अपना निवाला बनाया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने वन विभाग को भेड़ियों को गोली मारने का आदेश दिया। इसके लिए 9 शूटर तैनात कर दिए गए हैं। लगभग 20 साल पहले भी ऐसी ही वारदात हुई थी। अब भेड़िये फिर उसी तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नेपाल से सटे लखीमपुर, बहराइच, सीतापुर जिले हैं। वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स ने दावा किया कि भेड़िये बदला लेने वाले जानवर होते हैं। वन विभाग कहना है कि जनवरी-फरवरी 2024 में भेड़ियों के 2 बच्चों की मौत हो गई थी। ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद मार्च से भेड़ियों का हमला शुरू हो गया। करीब 20-25 साल पहले भेड़ियों ने जौनपुर और प्रतापगढ़ में 50 से ज्यादा बच्चों का मार डाला था। उस समय जांच में खुलासा हुआ था कि कुछ बच्चों ने पहले भेड़ियों के दो बच्चों को मार डाला था।

यह भी पढे़ं : जिंदा पकड़ो या मुर्दा! बिहार के मॉडल पर यूपी में 9 शूटर तैनात, भेड़िये को देखते ही करेंगे शूट

क्या है खौफनाक कहानी?

साल 1996 में भेड़ियों ने पूर्वी यूपी में 30 बच्चों को मारा था। भेड़िये गांव के बीच से बच्चों को उठाते थे। भेड़ियों के झुंड का सरदार ही असली हत्यारा था। ठीक उसी तरह की वारदात फिर बहराइच में दोहराई जा रही है। इंसानों से क्यों बदला ले रहे भेड़िये? क्या है सालों पहले की खौफनाक कहानी? क्यों आतंक में है पूरा देश? जानवारों को मारने का क्या है कानून? ये बड़ी घटनाएं आज तक नहीं भूला भारत? वीडियो के जरिए 5 पॉइंट में समझें सबकुछ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें