हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव या शुभमन गिल, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

एशिया कप 2025 को लेकर अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव कौनसा खिलाड़ी टीम इंडिया का कप्तान होगा?

विज्ञापन
Shubman Gill-Suryakumar Yadav

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 19 या 20 अगस्त को बीसीसीआई एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा शुभमन गिल या सूर्यकुमार यादव? वैसे तो टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अभी तक काफी शानदार रहा है, लेकिन फिलहाल सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

वहीं शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था और इस सीरीज में गिल ने सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। इस सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा 754 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने सीरीज को 2-2 पर ड्रॉ कराया था। ऐसे में अब एशिया कप 2025 में भी शुभमन गिल की कप्तानी देखने को मिल सकती है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola