हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'मंदिर-सीएम आवास धुलवाया, अब गंगा कैसे धोएंगे', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav on Ganga Snan : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालु आ रहे हैं। इस बीच पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज। (File Photo)

Akhilesh Yadav on Ganga Snan : समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसा है। कानपुर दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि जब वे कन्नौज मंदिर गए तो उसे गंगाजल से धुलवा दिया गया। सीएम आवास में कई मुख्यमंत्री रहे, लेकिन कभी किसी ने गंगाजल से नहीं धुलवाया, लेकिन भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया। उन्होंने आगे कहा कि वे (अखिलेश यादव) गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। अब बीजेपी वाले गंगा को कैसे धुलवाएंगे?

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के आयोजन को आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जबतक 100 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान न कर लें, तबतक महाकुंभ का आयोजन चलता रहना चाहिए।

वीडियो में देखें पूरी खबर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola