हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma Broke Big Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मैच में अभिषेक शर्मा ने जोरदार अर्धशतक जड़ा. इस शानदार पारी के जरिए अभिषेक शर्मा ने कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे भी छोड़ा है.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड (Image: ANI)

Abhishek Sharma Broke Big Record: टीम इंडिया ने इंदौर में हुए तीसरे T20I मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 6 चौके एवं 5 छक्के लगाए. अपनी इस पारी के जरिए अभिषेक शर्मा ने कुछ बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वह सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 1024 गेंदों में किया. इसके अलावा भी अभिषेक ने कई कीर्तिमान बनाए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने 67 रन की शानदार पारी में 5 छक्के लगाए, जिसके दम पर वह एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा वह भारत के लिए 2000 से अधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं. इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने ऐसा किया है.

अभिषेक ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. सिर्फ इतना ही नहीं, अभिषेक 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. देखा जाए, तो अभिषेक ने कई रिकॉर्ड चकनाचूर किए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें छोटी-बड़ी हर डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola