---विज्ञापन---

T20 World Cup: खुल गए टीम इंडिया के सेमीफाइनल खेलने के रास्ते! इन 5 समीकरणों से पक्की होगी टिकट

Team India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए मुश्किल बढ़ गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब भारत का सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन पूरी तरह उनके हाथ में भी नहीं है. हालांकि, टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने का रास्ता खुला है. कुछ समीकरण भारत के पक्ष में बैठने चाहिए.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 24, 2026 13:47
Share :
कैसे क्वालीफाई करेगी टीम इंडिया?

Team India Semi Final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का पहला मैच हारते ही टीम इंडिया पर संकट के बादल छा गए हैं. साउथ अफ्रीका ने 22 फरवरी को भारत को 76 रन से करारी हार थमाई. इतनी बड़ी हार के कारण टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.800 हो गया. इसने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी. अब टीम इंडिया को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. इसके अलावा भी काफी चीजें हैं, जो भारत के पक्ष में जानी चाहिए.

टीम इंडिया कैसे कटा सकती है सेमीफाइनल की टिकट?

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा. भारत को जीत के साथ-साथ अपने नेट रन रेट में सुधार लाने की भी जरूरत है. टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से जीतना होगा या फिर 11 से कम ओवर में ही 150 रन से ऊपर का लक्ष्य चेज करना होगा. इसके अलावा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के सुपर 8 में प्रदर्शन पर भी टीम इंडिया की जगह निर्भर करेगी. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने फिर शुरू की T20 क्रिकेट में वापसी की तैयारी, World Cup 2026 के बीच वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 01:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.