हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर हो सकती है करोड़ों की बारिश, बोरी भरकर पैसा लुटाने को तैयार फ्रेंचाइजियां!

 IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए अब सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियां मुकम्मल कर चुकी हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन में 10 स्टार खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है. ये खिलाड़ी आईपीएल में कई सालों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों को लेने के लिए ऑक्शन में बड़ी बोली लगने वाली है.

विज्ञापन

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन होने वाला है. 26 दिसंबर 2025 को मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इसमें कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी, जबकि कई खिलाड़ियों का हाथ खाली रह सकता है. ऑक्शन से पहले कई बड़े नामों को फ्रेंचाइजियां रिलीज कर चुकी हैं. इनमें आंद्रे रसल और वेंकटेश अय्यर जैसे नाम शामिल हैं. आगामी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां 10 खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात कर सकती हैं. इन खिलाड़ियों में पहला नाम सरफराज खान का आता है. स्टार बल्लेबाज पर भी करोड़ों की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं. इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसल, क्विंटन डी कॉक, वियान मुल्डर, मथीशा पथिराना, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र, वानिंदु हसरंगा पर भी बोली लग सकती है. ये खिलाड़ी आईपीएल के स्टार हैं. इस लिहाज से इनपर करोड़ों की डील हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola