Zakir Naik Viral Video : भारत का भगौड़ा जाकिर नाइक तमाम देशों में जाकर विवादित बयान दे रहा है। इस वक्त उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़के और लड़कियों को लेकर ऐसा बयान दे रहा है कि लोग भड़क रहे हैं और उसकी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में वह कह रहा है कि अगर 20 मिनट तक कोई लड़का, लड़की को देखे और उसके दिमाग में कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
जाकिर नाइक ने हैरान करने वाला बयान एक इंटरव्यू के दौरान दिया, जिसमें वह कह रहा है कि टीवी पर अगर न्यूज रीडर आधे घंटे तक न्यूज पढ़ रही है और 20 मिनट टीवी में दिखाई दे रही है। अगर कोई आदमी मेकअप की हुई लड़की को 20 मिनट तक देखता है फिर भी उसे कुछ नहीं होता तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसका मतलब उसके अंदर कुछ समस्या है।
क्या बोला जाकिर नाइक?
जाकिर नाइक ने अपनी बात को दोबारा दोहराते हुए कहा कि अगर आप किसी लड़की को 20 मिनट देखें और आपके दिल में हलचल नहीं होती है तो आप मेडिकली बीमार हैं। जाकिर नाइक ने यह बात धर्म का हवाला देकर पहनावे को लेकर कही। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये आदमी बीमार है। बहुत बीमार और इसकी बीमारी घिनौनी है। सबसे पहले इसे खुद अपना इलाज कराना चाहिए। एक ने लिखा कि क्या आपको पता है कि इसका हमारे देश में स्वागत नहीं होगा लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि पाकिस्तान में महिलाएं इस बकवास को कैसे अनुमति दे रही हैं? वास्तव में यह पुरुषों के लिए अधिक अपमानजनक है। एक अन्य ने लिखा कि इस शख्स को लोग स्टेज पर बुलाते हैं और घंटों सुनते हैं।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान गाने में 52 सेकंड तो राष्ट्रगीत को कितना समय? 8 दिलचस्प सवालों के जवाब
एक अन्य ने लिखा कि इनके लिए महिलाएं क्या हैं, इस छोटे से बयान से पता चलता है। दुर्भाग्य से यह सच्चाई है। एक ने लिखा कि पृथ्वी पर महिलाएं है। ऐसी सोच वाले लोगों को पृथ्वी से बाहर चले जाना चाहिए। एक ने लिखा कि कट्टरता हर सोच के साथ, हर जगह सिर्फ तर्क विहीन विकृति लाती है और विक्षिप्त जाकिर नाइक इसका उत्तम उदाहरण है। एक ने लिखा कि यह वीडियो अधूरा है, वीडियो कहां है?
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines