IND vs NZ: वेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? 7 साल पहले मिली थी आखिरी जीत

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में शानादर जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया अब दूसरे मैच को भी जीतकर अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगी. इससे पहले यहां जानिए वेलिंगटन के मैदान पर कैसा रहा है भारत का वनडे रिकॉर्ड.

Indian Cricket Team

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होगा दूसरा वनडे मुकाबला (Pic Credit- PTI)

India vs New Zealand: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा, जहां भारत की नजरें दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करने पर होंगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम वापसी करना चाहेगी. इससे पहले आइए जानते हैं वेलिंगटन के मैदान पर भारत का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है.

विज्ञापन

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. वेलिंगटन में भारतीय टीम ने अपना पिछला वनडे मैच साल 2019 में खेला था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबले में हार मिली है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

विज्ञापन

भारत ने यहां पहली बार साल 2023 में वनडे मुकाबला खेला था, जिसमें टीम को 2 विकेट से जीत मिली थी. इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया. वहीं, साल 2014 में भारत को इस मैदान पर खेले अपने तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में कीवी टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 87 रनों से हराया था. हालांकि, साल 2019 में खेले अपने चौथे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से मात दी थी.

न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में जीते हैं 17 वनडे मुकाबले

वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में मेजबान न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 30 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 11 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. साल 2019 में भारत के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक मुकाबला खेला था, जिसमें कीवी टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में मेजबान टीम अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.

विज्ञापन

IND vs NZ: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत (पहले 3 वनडे मैचों के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (पहले 3 वनडे के लिए): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ