सिर्फ ऑफिस हब नहीं है नोएडा! यहां छिपी है ऐसी 6 जगह, जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे हैरान
अगर आप भी नोएडा को सिर्फ ऑफिस और आईटी हब मानते हैं, तो अब अपनी सोच बदल लीजिए. यहां कुछ ऐसी छुपी हुई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप सुकून, एडवेंचर और नेचर का मजा एक साथ ले सकते हैं. आइए जानते हैं नोएडा के 6 हिडन जेम्स के बारे में.

ओखला बर्ड सैंक्चुरी
2 / 8नोएडा की भीड़-भाड़ से दूर मौजूद ओखला बर्ड सैंक्चुरी नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां सर्दियों में सैकड़ों प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं. शांत वातावरण, हरियाली और यमुना के किनारे का दृश्य इसे खास बनाता है.
बॉटनिकल गार्डन
3 / 8नोएडा का बॉटनिकल गार्डन कई दुर्लभ और औषधीय पौधों के लिए जाना जाता है. यहां अलग-अलग सेक्शन में सैकड़ों प्रजातियों के पौधे हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों और स्टूडेंट्स के लिए खास बनाते हैं.
इस्कॉन मंदिर
4 / 8अगर आप मानसिक शांति की तलाश में हैं तो इस्कॉन मंदिर एक बेहतरीन जगह है. यहां का शांत माहौल, भक्ति संगीत और सुंदर वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है. ये जगह शहर के शोर से दूर सुकून देती है.
वर्ल्ड ऑफ वंडर (WOW)
5 / 8ब्रह्मपुत्र मार्केट
6 / 8अगर आप खाने-पीने के लिए चांदनी चौक जैसी जगह पसंद करते हैं, तो नोएडा में आपको उसका मिनी वर्जन मिल जाएगा. नोएडा की ब्रह्मपुत्र मार्केट फूड लवर्स के लिए बेस्ट जगह है. यहां आपको बेहद टेस्टी मोमोज, कबाब, चिकन के आइट्म्स मिल जाएंगे.
स्नो वर्ल्ड
7 / 8अगर आपको स्नो फॉल बेहद पसंद है तो आप नोएडा में भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं. नोएडा के DLF मॉल में मौजूद 'स्नो वर्ल्ड' में आपको कश्मीर वाली फील मिलेगी. यहां तापमान -10 डिग्री तक रहता है. यहां पर स्नो स्केटिंग, आइस स्लाइडिंग जैसे एडवेंचर किए जा सकते हैं.
नोएडा हाट
8 / 8नोएडा हाट लोकल हैंडिक्राफ्ट, कपड़ों और पारंपरिक चीजों के लिए जाना जाता है. यहां घूमते हुए आप खरीदारी के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)