Village Viral Video: भारत में एक से बढ़कर एक लोग रहते हैं, जिसको किसी सामान की कमी होती है वो अपना दिमाग लगाकर उसकी पूर्ति कर लेता है। इसके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने बताया कि कैसे फ्रिज न होने पर भी पानी को ठंडा कर सकते हैं, बिना मटके का। वीडियो देख लोग गजब का आइडिया बता रहे हैं।
महिला ने बताया देसी फ्रिज का तरीका
महिला ने बताया कि शहरों में सभी लोग फ्रिज रखते हैं, लेकिन गांव के लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो फ्रिज खरीद सकें। गांव के लोग देसी जुगाड़ लगाकर अपनी जरुरतों को पूरा करते हैं। महिला बिना फ्रिज के पानी ठंडा करने का तरीका दिखाती है, जो सभी को पसंद आ रहा है। महिला दो लीटर की बोतल में पानी भरकर उसको कपड़े से बांधकर पेड़ में लटका देती है, और बताती है 10 या 15 मिनट में पानी ठंडा हो जाएगा। महिला ने इसके पीछे की वजह भी बताई कि गीला कपड़ा होने के कारण हवा लगने पर पानी ठंडा हो जाता है जो गर्मी में पीना अच्छा लगता है।
वीडियो को divyasinha266 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 14 लाख से अधिक लोगों ने देखा, वहीं 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि महिला कितना अच्छे से सभी पहलू को समझा रही है, आजकल के युवा भी इतने ऐसे समझाने में असफल रहते हैं। एक यूजर ने लिखा कि हम भी ऐसा ही जुगाड़ लगाते हैं, और ठंडा पानी पीते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी का मंडप बना जंग-ए-मैदान, दूल्हा-दुल्हन में मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा ठंडा पानी दिल ही नहीं दिमाग को भी ठंडा कर देता है, लेकिन बोतल के जगह मिट्टी का मटका होना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि गांव के लोग हर परेशानी को खुशी से जीते हैं, तभी तो गांव-गांव होता है और शहर-शहर होता है। एक अन्य ने लिखा कि हम बचपन में पानी के बोतल को पेड़ में लटका देते थे और ठंडा पानी पीते थे। एक अन्य ने लिखा कि हां गांव में ऐसे ही लोग पानी को रखते है, अब वो दिन याद आ गया। एक ने लिखा कि मैं शहर में रहता हूं, लेकिन मेरे घर में अभी भी पानी को ऐसे लटका दिया जाता है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines