शादी का मंडप बना जंग-ए-मैदान, दूल्हा-दुल्हन में मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन किसी बात को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 76 लाख लोग देख चुके हैं और खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Wedding viral video

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे। जो कभी हंसाने वाले होते हैं तो कभी हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन आपस में मारपीट कर रहे हैं। वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हैं और तो कुछ ऐसे भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई मारपीट

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। मामला बिगड़ने पर दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है। दोनों में हुई मारपीट देख लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि मेहमान दूल्हा-दुल्हन के झगड़े को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे दोनों मारपीट करते रहते हैं।

दूल्हा-दुल्हने के मारपीट पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो को photo click studio नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 76 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं एक लाख लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने यूजर ने कमेंट किया कि क्या संस्कारी लड़की है? सिर से पल्लू हटने नहीं दिया और दूल्हा कितना स्वाभिमानी है कि पगड़ी को गिरने नहीं दिया।

एक यूजर ने कमेंट किया कि उस पंडित को बुलाओ, जिसने दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलाई थी। एक यूजर ने लिखा कि हमारे देश में कितने तेजस्वी लोग हैं, मुझे वीडियो से ज्यादा कमेंट पढ़कर मजा आ रहा है। एक ने लिखा कि भाई कुछ भी कहो दूल्हे-दुल्हन के 36 के 36 गुण मिल रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान! अपने शादी के दिन ही एक दूसरे मारपीट करने लगे। एक ने लिखा कि यह सब देखने के बाद बाराती तो भाग गए होंगे। एक ने लिखा कि कुछ भी हो जाए, डीजे बंद नहीं होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ